gaming laptop kya hota hai

Gaming Laptop Kya hota hai?

दोस्तों अगर आपको लगता है की लैपटॉप की कभी डेकटॉप कंप्यूटर से तुलना नहीं की जा सकती, तो आज का ये आर्टिकल आप लोगो के लिए बहुत ही जानकारी पूर्ण होने वाला है | वैसे एक हद तक यह बात सही भी है की डेस्कटॉप कंप्यूटर को लैपटॉप कभी पछाड़ नहीं सकता, परन्तु आज कल मार्किट में ऐसे लैपटॉप बहुत ज्यादा प्रचलन में है जो की डेकटॉप की तरह पावरफुल और लैपटॉप की शकल में आते है | इस बात से आपको अपने सवाल का जवाब तो मिल गया होगा की gaming laptop kya hota hai, और इसके बारे में आपको विस्तार से आगे बताने वाला हु तो इस पोस्ट को अंत तक पढियेगा

Gaming Laptop दरअसल लैपटॉप ही होता है मगर डेस्कटॉप PC की तरह पावरफुल। अब आप सोच रहे होंगे की हर लैपटॉप तो डेस्कटॉप की तरह काम करता है, तो गेमिंग लैपटॉप में ऐसी क्या खूबी है। तो में आपको बता दू की आप आम लैपटॉप में ऐसे काम नहीं कर सकते या गेम नहीं खेल सकते जो की बहुत ज्यादा CPU और GPU का उपयोग करते है। मुझे पता है की आप CPU के बारे में तो जानते होंगे परन्तु आप यह सोच रहे होंगे की अब ये GPU क्या बाला है। तो दोस्तों GPU को Graphics Processing Unit बोलते है।

इसके बगैर आपका कंप्यूटर शुरू नहीं होता है और हाँ ये GPU आम सस्ते से सस्ते लैपटॉप में भी होता है बस फर्क यह होता है की ये एक काम चलाउ GPU होता है, जो आपको सिर्फ बेसिक गेम्स जैसे की विंडोज में आने वाले डिफ़ॉल्ट गेम्स और आपके लैपटॉप पर यूट्यूब एवं वीडियोस वगैरह चला के दे देगा। पर गेमिंग लैपटॉप का GPU बहुत ही ताकतवर होता है जो की आपको आज कल मार्किट में जितने भी लेटेस्ट AAA टाइटल्स गेम्स है, चला के दे देगा।

बहुत ज्यादा खुश मत होइए, दरअसल जितना ज्यादा ताकतवर लैपटॉप होता है उतनी ही ज्यादा उसकी कीमत भी होती है| ये लैपटॉप्स आपको 70-80 हजार से लेकर 10 लाख तक के मिल जाते है, तो अब आप समझ ही गए होंगे की इतना पैसा अगर किसी लैपटॉप में लग रहा है तोह इन लैपटॉप में जो कंपोनेंट्स लगते है वो भी एकदम कमल के होंगे| यहाँ में आपको एक बात समझा दू, क्युकी आजकल मार्किट में Gaming Laptop की मांग बढ़ गई है इसलिए आपने देखा होगा की हर कोई कंपनी अपने लैपटॉप को सस्ते गेमिंग लैपटॉप का टैग लगा के बेच रही है|

पर अगर आप सच में एक गेमिंग लैपटॉप की तलाश में है या फिर सिर्फ gaming laptop kya hota hai इस बारे में जानना चाहते है, तो आपको उन चीजों के बारे में पता होना चाहिए जो चीजे एक लैपटॉप को गेमिंग लैपटॉप का तमगा देती है |

मूलतः किसी भी लैपटॉप को यह तीन चीजे गेमिंग लैपटॉप बनती है |
CPU – प्रोसेसर मने की Central Processing Unit
GPU – मने की Graphics Processing Unit
और डिज़ाइन

Gaming Laptop – CPU KYA HOTA HAI?

cpu kya hota hai?

CPU – Central Processing Unit हमेशा Cores और Threads में काम करते है। आमतया जितने ज्यादा Cores उतना ज्यादा अच्छा CPU पर गेमिंग लैपटॉप में ऐसा नहीं होता है, यहाँ आपको यह भी देखना पड़ेगा की उस CPU के 1 अकेले कोर की क्षमता कितनी है। क्युकी ज्यादातर गेम्स सिंगल कोर की क्षमता पर निर्भर रहते है। CPU सिर्फ 2 कम्पनीज बनती है, Intel और AMD | अगर आपको इसके बारे में जानना है की कौन कौन से CPU गेमिंग के हिसाब से अच्छे होते है तो में इसके लिए एक अगर आर्टिकल लिख दुगा।

Gaming Laptop – Graphics Card Kya Hota Hai?

gaming laptop me graphics card kya hota hai

अब आते है हम GPU – Graphics Processing Unit पर जो की अगर में कहु तो एक तरीके से कंप्यूटर का दिल है। जैसे की मेने आपको ऊपर बताया ही है की अगर किसी भी कंप्यूटर में GPU नहीं होता है तो वो शुरू नहीं होता या उसकी डिस्प्ले नहीं आती है। अब आप सोच रहे होंगे की ऐसा क्यों, और हमने अभी तक इसके बारे में कभी सुना क्यों नहीं। यहाँ में आपको बता दू की ज्यादातर सस्ते लैपटॉप में हमेशा CPU के अंदर ही इनबिल्ट GPU होता है जिसका काम सिर्फ आपका डिस्प्ले चलना और जरुरी चीजे जैसे की फोटोज और वीडियोस चलाना होता है बस |


Also Read : Top Minecraft Youtubers In India Hindi


Graphics Cards मूलतः 2 तरह के होते है, Integrated और Dedicated, इंटीग्रेटेड वो होते है जो की CPU के अंदर इनबिल्ट होते है। और डेडिकेटेड वो होते है जो एक कार्ड के रूप में आते है एवं उनका काम सिर्फ कंप्यूटर की ग्राफ़िक्स से जुडी मांगो को ही पूरा करना होता है जैसे की वीडियो एडिटिंग, फोटो एडिटिंग, गेमिंग वगैरह वगैरह।

तो अगर कोई Gaming Laptop है तो उसमे हमेशा डेडिकेटेड ग्राफ़िक्स कार्ड होगा। अब इसमें भी ये बात है की हर ग्राफ़िक्स कार्ड गेमिंग के लायक नहीं होता परन्तु कंप्यूटर में इसका होना ही आपके कंप्यूटर को गेमिंग के लायक बना देता है। जितना महंगा लैपटॉप उतना ही अच्छा ग्राफ़िक्स कार्ड, और यह कह सकते है की जितना अच्छा ग्राफ़िक्स कार्ड उतना ही बेहतर गेम खेलने का मजा। सिर्फ 2 कम्पनीज ग्राफ़िक्स कार्ड बनाती है, AMD और Nvidia। अगर आपको ग्राफ़िक्स कार्ड के बारे में और जानना है तो मुझे कमैंट्स में लिखे।

Design

मान लीजिये की अगर आप किसी लैपटॉप पर 1 लाख रुपया खर्च कर रहे हो, तो क्या आप यह नहीं चाहेंगे की वो दिखने में सबसे अलग या एक दम हट के हो। बस यही एक बात है की गेमिंग लैपटॉप हमेशा एक अलग और नए डिज़ाइन में आता है जिसको देखते ही ऐसा लगे की यह बहुत महंगा और गेमिंग लैपटॉप है। इसके लिए कम्पनिया अपने लैपटॉप की बॉडी एंड उसकी छोटी छोटी बारीकियों पे काम करती है, जैसे की RGB लाइट वाला कीबोर्ड, लैपटॉप की लिड पर RGB लाइट्स, लैपटॉप की बॉडी का डिज़ाइन वगैरह वगैरह।

Gaming Laptop का किस्सा बस इन चीजों में सिमटा हुआ नहीं है परन्तु यह 3 चीजे ही ऐसी है जिनको आप एक बार लेने के बाद बदल नहीं सकते, तो आपको इनका बहुत ज्यादा ध्यान रखना है। इसके अलावा RAM कोनसी होनी चाहिए, RAM की स्पीड कितनी होनी चाहिए, कितने GB की RAM काफी होगी, WIFI केसा होना चाहिए, हार्ड ड्राइव किस टाइप की होनी चाहिए, SSD वाला होना चाहिए या नहीं ये सभी चीजे भी जरुरी है। पर इन सब चीजों के लिए में फिर कभी एक और आर्टिकल लिखुगा। अगर आपको गेमिंग या गेमिंग लैपटॉप से जुडी कोई भी जानकारी चाहिए तो मुहे निचे कमेंट कर के आप पूछ सकते है।