Best gaming mouse under 2000

2000 रूपये तक का गेमिंग माउस | Best Gaming Mouse Under 2000 In Hindi

आजकल गेम खेलना बहुत मुश्किल हो गया है और महंगा भी, अगर आप फर्स्ट पर्सन शूटिंग गेम खेलते हो तो और भी मुश्किल। Fortnite, Counter-Strike – Global Offensive, Valorant, call of duty फ्रैंचाइज़ी या फिर मल्टीप्लयेर ऑनलाइन बैटल एरीना गेम्स जैसे की DOTA 2 और League of Legends तो आपको एक बहुत ही अच्छे या फिर कहु की एक Best Gaming Mouse की जरुरत होती है।

इन गेम्स में आपको एक अच्छे गेमिंग माउस की जरुरत पड़ती है, इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है की आप यह गेम्स सिर्फ गेमिंग माउस से ही खेल सकते है। एक साधारण माउस भी इन गेम्स में आपका साथ अच्छे से दे देगा। एक मल्टीप्लयेर कॉम्पिटिटिव गेम में सेकंड का एक हिस्सा भी आपकी और आपकी टीम की जीत या हार तय कर सकता है। गेमिंग माउस वैसे ही बहुत ही ज्यादा महंगे आते है पर आज यह ब्लॉग सस्ते गेमिंग माउस के बारे में है।


Dragonwar ELE-G9 – Rs. 899/-

dragonwar Ele-G9 एक वायर वाला और ब्लू सेंसर लाइट से सजा बहुत अच्छा, अग्रेसिव और फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन वाला माउस है। इस माउस में काले और ग्रे कलर का एकदम सही तरीके से इस्तेमाल किया गया है। इसमें आपको 4 अलग-अलग DPI 800/1600/2400/3200 और 8 तरह की सेटिंग वाले बटन की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही इसमें RGB लाइट और उसको सेट करने के लिए सॉफ्टवेयर भी मिलता है। आप इस माउस में अलग-अलग यूजर्स के लिए अलग-अलग प्रोफाइल बना सकते हो।


Lenovo Gaming Mouse M200 – Rs. 899/-

lenovo की तरफ से आने वाला lenovo M200 गेमिंग माउस एक बहुत ही सुन्दर और हल्का माउस है। इस माउस में आपको कुल 5 बटन मिलेंगे और आप इसमें 8000 पॉइंट्स तक DPI सेट कर पाओगे। अगर आपको बड़ा और भारीभरकम माउस पसंद नहीं है तो ये माउस आपके लिए ही है, क्युकी यह माउस बिलकुल हल्का है और इसमें RGB लाइट भी है।


Also Read : Gaming Laptop Kya Hota Hai?


Zebronics Phobos – Rs. 1100/-

किसी भी गेमर के लिए RGB लाइट्स एक अलग सुख के बराबर होता है। यह माउस भी RGB लाइट्स और 8 बटन्स के साथ आता है जिसमे एक बटन DPI के लिए अलग से दिया हुआ है। डिज़ाइन की बात करें तो ये माउस एकदम भारीभरकम और बड़े गेमिंग माउस की अनुभूति देता है। गेमिंग में सेकंड के दसवे हिस्से का फर्क भी बहुत बड़ा होता है, इसमें आपकी मदद करने के लिए इस माउस में आप 4000 DPI तक की सेटिंग कर सकते है। इसके साथ इस माउस में एक एडवांस सॉफ्टवेयर मिलेगा जिसकी मदद से आप DPI, RGB लाइट्स के कलर और यहाँ तक की माउस के स्क्रॉल की गति तक कण्ट्रोल कर सकते है।


HP G200 (7QV30AA) – Rs. 1449/-

HP कंपनी बहुत सालो से कंप्यूटर से जुड़े हुए सामान बनाने में अग्रणी रही है और अब यह खासतौर पर गेमिंग से जुड़े हुए सामान भी बना रही है। इसी श्रेणी में HP का G200 Gaming Mouse अपनी एक दमदार दावेदारी पेश करता है। बाकि माउस की तरह इसमें भी RGB लाइट्स और अलग से DPI सेट करने का बटन भी है। इसमें कुल 6 बटन है और इसका स्क्रॉल आपको हाथ में न फिसलने वाली डिज़ाइन के साथ आता है।


Tobo Laser Gaming Wired Mouse – Rs. 1999/-

Tobo इतनी जानी पहचानी कंपनी नहीं पर मगर इस कंपनी के बने प्रोडक्ट्स के डिज़ाइन बहुत अच्छे दिखने वाले होते है। ये आखरी माउस है इस माउस की लिस्ट में और सबसे महंगे भी परन्तु इसके साथ में यह अपने ही तरह का डिज़ाइन ले कर आता है। सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, बाकि माउस की तरह इसमें RGB लाइट्स, DPI बटन के साथ में कुल 6 बटन भी है। DPI की 4 सेटिंग ऐसे है, 1200/1600/2400/3200 और गेमिंग के साथ में ये माउस एडिटिंग के लिए भी एकदम सही है।