हर दिन 1 Free Item Claim करें Minecraft की 15वीं वर्षगांठ पर।

Minecraft अपनी 15वीं वर्षगांठ पर 15 मई से लेकर 29 मई तक हर दिन 1 Free Item अपने खिलाड़ियों को देने जा रहा है। Minecraft, Mojang स्टूडियो का एक बहुत ही लोकप्रिय गेम है जो Sandbox पर काम करता है और आज ही इसका नया अपडेट आ रहा है जिसमे आपकी नई-नई चीजें देखने को मिलेंगी।

Minecraft 2011 से लेकर लंबे समय तक पीसी यूजर के लिए फ्री में उपलब्ध था, हालांकि गेम का पहला संस्करण मई 17, 2009 को आया था। इसकी 15 वीं वर्षगांठ पर गेम नें एक अभियान शुरू किया है, और इस इवेंट में जो खिलाड़ी भाग लेंगे उनको विशेष में आइटमस् दिए जाएंगे।

Related Post: Top 5 Minecraft Youtubers In India

गेम की 15वीं वर्षगांठ के मौके पर गेम Free Item के रूप में अपने खिलाड़ियों को Free कैरेक्टर क्रीएटर आइटम पेश कर रहा है। आपको बस 15 मई से 29 मई के बीच में रोजाना दिन मे कम से कम 1 बार लॉग इन करना होगा। कैरेक्टर क्रीएटर गेम में आपको अपने हिसाब से अपने कैरेक्टर को कस्टमाइस् करने का अवसर प्रदान करता है, इसमें आपकी सहायता skins और कॉस्मेटिक आइटम्स करते है। यह आइटम्स फ्री भी होते है और पैड भी। 15 Free Item जो गेम आपको हर दिन देने वाला है, वह हर 1 आइटम माइनक्राफ्ट की history को दर्शाएगा। माइनक्राफ्ट अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला गेम है।

Mojang स्टूडियो नें हाल ही में बताया की माइनक्राफ्ट नें 2023 में 300 मिलियन की बिक्री को पार कर लिया था। इसकी तुलना अगर एक और स्टूडियो Rockstar के गेम, ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 5 ( GTA 5) से करें तो फरवरी तक उसकी 195 मिलियन प्रतियां बिक चुकी थी। Minecraft की सफलता का श्रेय कई कारकों को जाता है जिसमे शामिल है नियमित अपडेट, खिलाड़ियों की संख्या और गेम के अंदर की रचनात्मक स्वतंत्रता।

माइनक्राफ्ट की 15वीं वर्षगांठ के Free Items कितने समय तक रहेंगे?

15 मई से 29 मई तक

गेम का आने वाला अपडेट 1.21 आगामी 2024 के मध्य में आने की संभावना है, और उसका नाम Tricky Trials है। गेम में एक बहुत लंबी लिस्ट जितनें बदलावों के साथ साथ इस अपडेट मैं नई चीजें जैसे की एक क्राफ्टर जो रेडस्टोन से चलेगा और अपने आप आपके आइटमस् बनाएगा जेसे फीचर भी जोड़े जा रहे है। Tricky Trials माइनक्राफ्ट में और भी फीचर जोड़ रहा है जिसमे जमीन के नीचे copper के नए ब्लॉक होंगे और नया area जहा ज्यादा आइटमस् मिलेंगे पर खतरा भी ज्यादा होगा।

इसके साथ ही Minecraft को और मुश्किल और उसमे एडवेंचर जोड़ने के लिए 2 नए Mob Bogged और Breeze नाम से जोड़े जा रहे है। बॉग्ड़ एक कई और मशरूम से ढका कंकाल है जो जहरीलें तीर मारता है एवम दलदल या मेंग्रोव में पैदा होता है। इसके उलट ब्रीज़ हवा की तरह व्यवहार करता है और केवल ट्रायल चैम्बर में ही दिखाई देता है। यह मोब आने वाले सारे हमलों को निष्क्रिय कर देता है इसलीए खिलाड़ियों को पास में आकर लड़ने पर मजबूर कर देता है।