sabse-garm-aag-kis-rang-ki-hoti-hai

जानिए सबसे गर्म आग किस रंग की होती है – जवाब आपको चौंका देगा!

जब भी हम आग की कल्पना करते हैं, हमारे मन में तुरंत लाल, नारंगी और पीले रंग की तस्वीर उभरती है । लेकिन क्या आपने कभी सोच है की सबसे गर्म आग किस रंग की होती है? आग के और भी रंग होते है पर कभी सोचा है कि इन रंगों में से कौन-सा रंग सबसे गर्म होता है? यकीनन यह सवाल सुनते ही मन मे लाल रंग ही आता है पर क्या वाकई लाल रंग की आग सबसे गर्म होती है? चलिए इस सवाल का जवाब जानते हैं।

आग कितने रंगों की होती है?

क्या आपको पता है कि आग कई रंगों में दिखाई देती है, लेकिन सबसे गर्म आग किस रंग की होती है यह निर्भर करता है, आग  के तापमान (temperature) पर। अलग-अलग तापमान पर आग अलग-अलग रंग की दिखाई देती है। उदाहरण के लिए:
– हमने देखा है कि जब कोई लड़की, कागज या कपड़ा जलता है तो उसमें से हमें लाल या नारंगी रंग की लौ दिखाई देती है।
– वहीं वेल्डिंग के समय जो आग निकलती है वो नीली या बैंगनी दिखाई देती है – और वह इतनी गर्म होती है कि लोहे को भी पिघला देती है।

तो क्या इसका मतलब है कि नीली या बैंगनी आग सबसे गर्म होती है? चलो जानते हैं…….

सबसे गर्म आग के रंग के पीछे विज्ञान?

जैसा की हम जानते है की आग का रंग उसके तपमान पर निर्भर करता है। तापमान बढ़ने के साथ-साथ आग का रंग लाल से नीला और फिर बैंगनी की ओर बढ़ता है, क्योंकि उच्च तापमान पर प्रकाश की तरंगदैर्घ्य (wavelength) छोटी होती है। आम तोर पर हमे दिखने वाली आग लाल रंग की होती है क्यूंकि उसका तापमान काम होता है और तरंगदैर्घ्य (wavelength) लंबा होता है। इसी प्रकार से वैल्डिंग मशीन से निकालने वाली आग का रंग नीला व बैंगनी होता है क्यूंकि उसका तापमान अधिक होता है और तरंगदैर्घ्य (wavelength) छोटा होता है। नीचे देखें आग के रंगों और उनके तापमान का चार्ट:

लौ का रंगतापमान (डिग्री सेल्सियस)
लाल525–1,000°C
नारंगी1,100–1,200°C
पीला1,200–1,400°C
सफेद1,400–1,600°C
नीला1,600–3,000°C
बैंगनी3,000°C से अधिक
सबसे गर्म आग किस रंग की होती है

आग के रंग और उदाहरण:

लाल:- आग का लाल रंग बहुत ही सामान्य है, लाल रंग की आग काम गर्म आग मानी जाती है। आम तोर पर कोई भी वस्तु जैसे लकड़ी, कागज, कपड़ा, पत्ते, आदि जलने पर आग की लौ लाल रंग मे दिखाई देती है।

नारंगी व पीला:- नारंगी से पीले रंग की आग कुछ गर्म होती है, आम तोर पर नारंगी से पीले रंग की आग मोमबत्ती के जलने पर दिखाई देती है। इसके पीले रंग का एक कारण अपूर्ण दहन (incomplete combustion) भी है। हम देखते है जब भी हमारा gas stove पूरी तरह नहीं जल रहा होता है तो उसमे से पीले रंग की लौ दिखाई देने लगती है। इसका कारण अपूर्ण दहन (incomplete combustion) ही होता है।

नीला व बैंगनी:- आग का नीला व बैंगनी रंग तब दिखाई देता है जब आग सबसे गर्म हो। इसका एक कारण पूर्ण दहन (complete combustion) भी है। gas stove मे से निकने वाली आग हमे नीले रंग मे दिखाई देती है इसका एक और उदाहरण वैल्डिंग मशीन मे से निकले वाली आग भी है। दोनों ही प्रक्रिया मे ईंधन पूरी तरह से जलता है इसलिए आग की लौ बैंगनी से नीली दिखाई देती है।

तो, सबसे गर्म आग किस रंग की होती है?

अब आप जान गए होंगे कि सबसे गर्म आग किस रंग की होती है और यह लाल नहीं, बल्कि नीली या बैंगनी होती है।
तो अगली बार जब आप वेल्डिंग या किसी हाई-टेम्परेचर प्रक्रिया को देखें, तो याद रखें – नीला और बैंगनी रंग की आग सबसे ज्यादा गरम होती है।

यह भी जानें:

क्या आपको पता है कि अंतरिक्ष में आग नहीं लग सकती, क्योंकि वहां ऑक्सीजन नहीं होती? ऑक्सीजन के बिना जलना संभव नहीं है – इसलिए अंतरिक्ष में आग नहीं जल सकती।

Also Read: Neal Fun एक ऐसी वेबसाईट जो इंटरनेट को मजेदार बना देती है – जानिए neal.fun के टूल्स और गेम्स के बारे में।