Upcoming Games 2022

2022 में आने वाले गेम्स | Top 5 Upcoming Games 2022

गेमिंग के लिहाज से साल 2021 बहुत अच्छा रहा है। इस साल के सबसे बड़े गेम्स जैसे की Resident Evil Village, Far Cry 6 और It Takes Two जैसे गेम्स की वजह से आपने अपना कोरोना काल घर पे सुरक्षित बिताया। इसी तरह हमें उम्मीद है की साल 2022 भी गेमिंग के लिहाज से एक बेहतरीन साल रहेगा। हालाँकि इस साल बहुत ज्यादा कंप्यूटर गेम्स नहीं आ रहे है इसकी एक वजह यह भी हो सकती है की बहुत साडी गेमिंग कम्पनिया अभी भी कोरोना के प्रभाव से पूरी तरह बाहर नहीं आई है, परन्तु इस साल कुछ बहुत बड़े गेम्स आ रहे है जिनका गेमर्स को बहुत ही सालो से इंतजार था। तो इसी के साथ हम ले कर आये है Top 5 Upcoming Games 2022 की लिस्ट जिसको देखने के बाद आप इन गेम्स को खेले बिना नहीं रह पाओगे।

A Plague Tale: Reqiem

हमारे Top 5 Upcoming Games 2022 की सूचि में सबसे पहला स्थान A PLAGUE TALE: REQUIEM का है। फोकस एंटरटेनमेंट और आसोबो स्टूडियो ने हाल ही में A Plague Tale: Requiem का ट्रेलर The Game Awards 2021 के दौरान जारी किया है। इसमें दिखाया गया है की कैसे अमीशा और ह्यूगो बाहरी ताकतों से लड़ते हुए एक नए जीवन की शुरुआत करने की कोशिश करते है। प्लेग सीरीज के विज़ुअल्स और ग्राफ़िक्स पहले गेम में लोगो ने बहुत पसंद किये और इसके साथ में दमदार स्टोरी भी। पहली गेम की लोकप्रियता को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा की यह गेम साल 2022 के सबसे बड़े गेम का मुख्य दावेदार है। A Plague Tale: Requiem जल्द ही PC और Xbox पर रिलीज़ होगा हालाँकि कंपनी की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

God of War Ragnarök

Top 5 Upcoming Games 2022 की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है गॉड ऑफ़ वॉर रेग्नरॉक। गॉड ऑफ़ वॉर का पहला संस्करण लोगो ने बहुत पसंद किया और प्लेस्टेशन पर धूम मचाने के बाद अब यह कंप्यूटर पर भी जल्द ही आ रहा है। इसी को देखते हुए इस गेम का एक और संस्करण लाया जा रहा है जिसमे मुख्य किरदार रगनरॉक यानि की प्रलय से लड़ते हुए नजर आएगा। गेम के मुख्य किरदार Kratos के हाथो अपने बेटों को गवाने के बाद Zeus और Freya अब अपना बदला पूरा करने में कोशिश में रहेंगे। इस 2 भाग वाले नार्वेजियन पौराणिक कथाओ पर आधारित गेम में Kratos और उसका बेटा Atreus नौ अलग अलग क्षेत्रों में घूमते हुए नजर आएंगे। इन नौ क्षेत्रों में Vanaheim, Asgard और Svartalfheim शामिल है। यह गेम जल्द ही प्ले स्टेशन 4 और 5 पर रिलीज़ होगा हालाँकि यह पहले ही कोरोना की वजह से विलम्बित हो चूका है।

Suicide Squad: Kill The Justice League

Suicide Squad-Kill the Justice League

Suicide Squad पर 2 मूवीज बनने के बाद इनकी लोकप्रियता को देखते हुए गेम बनाया गया है जिसमे इनके सभी किरदार उनसे कई बड़ी और ताकतवर जस्टिस लीग से लड़ते नजर आएंगे। Arkham Knight के आखरी डाउनलोडेबल कंटेंट के बाद में इस गेमिंग स्टूडियो ने नए गेम का ट्रेलर लांच कर के अपने चाहने वालो को एक बार फिर खुश कर दिया है। गेम Arkham Knight के अंत से शुरू होगा जहाँ बैटमैन की मृत्यु हो जाती है और फिर बैटमैन की गैर मौजूदगी में जस्टिस लीग की टीम लड़ती रहती है जिसमे सुपरमैन, वंडर वीमेन, ग्रीन लैंटर्न और फ़्लैश होते है। हालाँकि इस टीम के एक सुपरविलेन, ब्रैनिएक के कण्ट्रोल में आने के बाद में Suicide Squad को जस्टिस लीग को हराने का काम अमांडा वालर के द्वारा मिलेगा। Top 5 Upcoming Games 2022 में यह गेम सबसे पॉपुलर है।


Also Read: Gaming Channel शुरू करने से पहले ये बाते जरूर जान ले | Things To Know Before Starting Gaming Channel In 2022


Gotham Knights

Top 5 Upcoming Games-Gotham Knights

हमारी Upcoming Games 2022 की लिस्ट में चौथे नंबर है Gotham Knights. अगर आप DC कॉमिक्स के प्रशंसक हो और उनके किरदारों को पसंद करते हो तो यह गेम आपके लिए ही है। इस गेम में बैटमैन के टीम की स्टोरी है की कैसे बैटमैन की गैर मौजूदगी में टाईटंस गोथम शहर की रक्षा करते है। बैटमैन की मौत के बाद अब उसके परिवार यानि की टाईटंस में शामिल बैट गर्ल, नाईटविंग, रेड हुड और रोबिन के कंधो पर शहर को अपराधियों से बचने की जिम्मेदारी आ गई है। साल 2020 में अनाउंस होने के बाद से यह गेम 2021 में रिलीज़ होना था पर बाकि गेम्स की तरह यह गेम भी कोरोना के कारण विलम्बित हो चूका है और अब यह 2022 में रिलीज़ होगा। हालाँकि एक तय तारीख अभी स्टूडियो की तरफ से अनाउंस नहीं हुई है। गेम में गेमर्स चारो हीरो में से किसी को भी खेलने के लिए चुन सकते है और बदल भी सकेंगे। गेम को दोस्तों के साथ खेलने के हिसाब से बनाया गया है पर आप इसको अकेले भी खेल पाएंगे।

Hogwarts Legacy

हमारी इस Top 5 Upcoming Games 2022 की सूचि में सबसे आखिर में Hogwarts Legacy गेम का नाम आता है। अगर आप हैरी पॉटर मूवीज को बहुत ज्यादा पसंद करते हो तो आपके लिए यह गेम्स जरूर खेलने वाली लिस्ट में शामिल होना चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक्स आर्ट्स EA ने Hogwarts Legacy गेम का ट्रेलर सितम्बर 2021 में रिलीज़ किया था उसके बाद से यह यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखा जा चूका है। २०२० में अनाउंस होने के बाद से लेकर अब तक इस गेम के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं था पर साल २०२२ में सब बदलने वाला है क्युकी २०२१ में इस गेम की लांच की तारीख २०२२ कर दी गई थी। यह गेम अभी भी लांच हो सकता है और खास बात यह होगी की यह सभी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ होगा।

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखे:

FAQ

न्यू गेम कौन सा आने वाला है?

इस साल आने वाले नए गेम्स में शामिल है Hogwarts Legacy, Gotham Knights, Suicide Squad: Kill The Justice League, A Plague Tale: Requiem, God of War Ragnarök, life is strange 2, Evil dead, shifu और crossfireX.

सबसे अच्छा गेम कौन सा है?

ऐसे तो बहुत सरे गेम्स है जो की सबसे अचे गेम के ख़िताब के दावेदार है मगर हर साल के अंत में Game Of The Year का विजेता चुना जाता है। साल 2021 का विजेता बहुत ही पॉपुलर गेम It Takes Two है और अगर हम स्टीम की तरफ से जारी किये गए विजेता की बात करे तो वह है Resident Evil Village।

विश्व का सबसे पॉपुलर गेम कौन सा है?

विश्व के सबसे पॉपुलर गेम की बात करे तो हर जगह से एक ही नाम निकल कर सामने आता है। इस गेम का नाम है Minecraft, नवंबर 2011 में Mojang स्टूडियो द्वारा रिलीज़ होने के बाद इस गेम ने पॉपुलैरिटी की सारी सीमाएं पार कर दी। किसी भी गेम को पॉपुलर तब मन जाता है जब उसे खेलने वालो की संख्या बहुत ज्यादा हो। Minecraft को खेलने वालो की संख्या 130 मिलियन है।

इंडिया का सबसे फेमस गेम कौन सा है?

इंडिया का सबसे पॉपुलर गेम अभी Garena Free Fire है। फ्री फायर ने यह स्थान इंडिया में पब जी के ऊपर पाबन्दी लगने के बाद पाया है।