पुबज मोबाइल इंडिया का बेस्ट प्लेयर कौन है | Top 5 PUBG Player In India

जबसे पुबज मोबाइल इंडिया में लांच हुआ है इसने पुरे गेमिंग जगत को हिला के रख दिया है। पुबज मोबाइल की लोकप्रियता के साथ ही mobile esports जगत में एक विचार नें जोर पकड़ना शुरू कर दिया की पुबज मोबाइल का बेस्ट प्लेयर कौन है।

यह तो आप जानते ही होंगे की चीन से डाटा चोरी की खबरों के कारण पिछले कुछ सालो से पुबज इंडिया में बन हो चूका है। गेम को वापिस इंडिया के बाजार में लाने के लिए पुबज मोबाइल के 2 और संस्करण लाये गए है जिनको कंपनी नें BGMI और पुबज न्यू स्टेट नाम दिया है। फिर हमारे देश में अभी भी पुबज मोबाइल इंडिया और पुबज मोबाइल लाइट सबसे ज्यादा खोजे जाने वाला गेम है। इससे भी ज्यादा रोमांच आपको यह जानने में आएगा की पुबज मोबाइल का बेस्ट प्लेयर कौन है। इसलिए आपकी दुविधा दूर करने के लिए मैंने खुद मेहनत कर के Top 5 Best PUBG Mobile Player In India की लिस्ट बनाई है।

Mortal नमन माथुर - पुबज मोबाइल इंडिया

Mortal नमन माथुर – पुबज मोबाइल इंडिया

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम उनका है जिनको सभी पसंद करते है और उनका नाम नमन माथुर है जिनको हम ‘Mortal’ के नाम से जानते है। नमन माथुर पुबज मोबाइल इंडिया के बहुत पुराने और सबसे अच्छे प्लेयर है। आपमें से कई लोगो को पता भी होगा की Mortal खुद एक Esports Company के मालिक है जिसका ‘SouL’ नाम है। Mortal नें अपने करियर की शरुआत youtube पर गेमिंग वीडियो बनाने से करी थी, उनके अनुसार youtube पर वीडियो बनाना उन्हें बहुत पसंद है। हाल में हुई पबजी टूर्नामेंट्स में Mortal नें अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है पर हम आशा करते है की जल्द ही वह अपने पुराने रंग में लौटेंगे।

Viper यश सोनी - पुबज मोबाइल इंडिया

Viper यश सोनी – पुबज मोबाइल इंडिया

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है यश सोनी जिनको हम Viper के नाम से भी जानते हैं | Viper ने पबजी मोबाइल इंडिया की 2019 की सीरीज में भाग लिया और उसके बाद में उनकी प्रसिद्धि कई गुना बढ़ गई | Viper कई बार सामाजिक कारणों के लिए लाइवस्ट्रीम कर चुके हैं और धनराशि एकत्रित कर चुके हैं जिस कारण से उनके फैंस उनको बहुत ज्यादा पसंद करते हैं | वाईपर मुख्यतः SouL के लिए खेलते हैं, वही SouL जो Mortal की टीम है | हाल ही में हुए पब जी मोबाइल इंडिया टूर्नामेंट में वाइपर ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है अब देखना यह है कि क्या वह आगे भी ऐसा प्रदर्शन करने में सफल होंगे या नहीं |

Ronak हरप्रीत सिंह जनजुहा - पुबज मोबाइल इंडिया

Ronak हरप्रीत सिंह जनजुहा – पुबज मोबाइल इंडिया

रौनक उर्फ़ हरप्रीत सिंह जनजुहा ने अपना पब जी करियर SouL से शुरू किया था। रौनक 2019 की पुबज मोबाइल इंडिया की जितने वाली टीम का हिस्सा थे। रौनक फिर यूरोप की नामी E-sports कंपनी ‘Fnatic‘ और फिर 2019 में वह फिर अमेरिका की OxyGen Esports (OXG) के साथ जुड़ गए है। हरप्रीत सिंह उर्फ़ रौनक को यह मौका पुबज आल स्टार मोबाइल 2019 को जितने के बाद मिला। हम पुबज मोबाइल इंडिया में रौनक के उज्वल भविष्य की कामना करते है।



Ted मनमीत सिंह - पुबज मोबाइल इंडिया

Ted मनमीत सिंह – पुबज मोबाइल इंडिया

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर नाम आता है मनमीत सिंह का जिसको हम Ted भी कहते है। Ted का नाम इस लिस्ट में हाल ही में हुई पुबज मोबाइल वर्ल्ड लीग के बाद जुड़ा है जिसमे यह सबसे ज्यादा किल लेने वालो में से एक थे। मनमीत 2020 में SynerGE टीम के साथ जुड़े थे और अभी वह Nigma Galaxy टीम के साथ जुड़े हुए है।

Smxkie शेखर पाटिल – पुबज मोबाइल इंडिया

आखिर में इस लिस्ट में नाम आता है शेखर पाटिल का जिनको हम ‘Smxkie’ के नाम से भी जानते है। Smxkie पहले E-Sports टीम TeamIND के लिए खेलते थे पर अब यह Nova Godlike की टीम से खेलते है। शेखर मूलतः कर्नाटक से है और अपने ipad पे पुबज मोबाइल इंडिया खेला करते थे पर E-Sports में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने मोबाइल पर प्रैक्टिस करि और उसमे अच्छे भी हुए।

दोस्तों यह लिस्ट पुरे डाटा और अच्छी रिसर्च के बाद बनाई गई है पर अगर आपको लगता है की इस लिस्ट में कुछ नाम गलत है या रह गए है तो मुझे कमेंट बॉक्स में लिख के जरूर बताये।